Hindi News / news / घोड़े की मसाज करते धोनी का वीडियो वायरल, पत्नी साक्षी ने किया था...

घोड़े की मसाज करते धोनी का वीडियो वायरल, पत्नी साक्षी ने किया था पोस्ट, पूर्व मिस इंडिया और बिपाशा बसु ने किया कमेंट्स

1st Bihar Published by: Updated May 29, 2021, 12:45:06 PM

घोड़े की मसाज करते धोनी का वीडियो वायरल, पत्नी साक्षी ने किया था पोस्ट, पूर्व मिस इंडिया और बिपाशा बसु ने किया कमेंट्स

- फ़ोटो

DESK: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आजकल रांची स्थित अपने घर में हैं। इस बीच वे पालतू जानवरों के साथ भी समय बिता रहे हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें धोनी अपने एक घोड़े की मालिश करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


घोड़े की मालिश करते धोनी के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स और 3500 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। कमेंट्स देने वालों में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और पूर्व मिस इंडिया अर्थ अलंकृता सहाय भी शामिल हैं। बालीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने धोनी के इस वीडियो पर कमेंन्ट्स करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है कि "अरे रेरेरे… बिपाशा ने इसके बाद रेड हार्ट वाली इमोजी भी पोस्ट की है तो वही पूर्व मिस इंडिया अलंकृता सहाय ने रेड हार्ट वाली इमोजी पोस्ट कर अपना प्यार दिखाया। 


महेन्द्र सिंह धोनी को पालतू जानवरों का बहुत शौक है। अपने घर में वे कई कुत्ते और घोड़े पाले हुए हैं। महेंन्द्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। धोनी की जगह उनकी पत्नी साक्षी उनकी वीडियो और तस्वीरों को अपने अकाउंट से पोस्ट करती हैं। इससे पहले भी घोड़े चेतक का वीडियो सांक्षी ने पोस्ट किया था। वही घर के कुत्तों के साथ भी चेतक की तस्वीरें शेयर की थी।