ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: निषाद आरक्षण पर राजनीति तेज, VIP ने BJP पर जनता को बरगलाने का लगाया आरोप मुजफ्फरपुर में बेपटरी हुई मालगाड़ी, बाल-बाल बचा रेल कर्मी, ट्रेनों का परिचालन बाधित Bihar News: नहाने के दौरान डूबने से दो लड़कियों की मौत, दादा को खाना पहुंचाने गई थीं दोनों बच्चियां आरा में 22 जून को 'संत सम्मेलन' का आयोजन, जन जागरण सेवा कल्याण संस्थान का कार्यक्रम JDU विधायक के भांजे की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रॉपर्टी के लिए छोटे भाई ने घटना को दिया था अंजाम Bihar News: काली कमाई से अकूत संपत्ति बनाने वाले अपराधियों की खैर नहीं, इस नए कानून को हथियार बनाएगी बिहार पुलिस Bihar News: काली कमाई से अकूत संपत्ति बनाने वाले अपराधियों की खैर नहीं, इस नए कानून को हथियार बनाएगी बिहार पुलिस IOCL में प्रबंधन की तानाशाही के खिलाफ आमरण अनशन, पूर्वी क्षेत्र के सभी लोकेशनों पर विरोध प्रदर्शन जारी Patna Metro: यहां बनेगा पटना मेट्रो का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड स्टेशन, हर दिन 1.41 लाख यात्री करेंगे सफर Patna Metro: यहां बनेगा पटना मेट्रो का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड स्टेशन, हर दिन 1.41 लाख यात्री करेंगे सफर

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के वृंदावन आश्रम में हादसा,10 महिलाएं झुलसीं

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 02 Nov 2024 07:33:43 PM IST

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के वृंदावन आश्रम में हादसा,10 महिलाएं झुलसीं

- फ़ोटो

DESK: वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में प्रसाद वितरण के दौरान एक कर्मचारी का पैर फिसल गया और गर्म खिचड़ी से भरा बर्तन श्रद्धालुओं पर गिर गया। इस हादसे में पश्चिम बंगाल से आईं 10 महिलाएं झुलस गईं।


 जिसके बाद आनन-फानन में आश्रम की एंबुलेंस से घायल महिलाओं को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां सभी का इलाज शुरू किया गया। दो महिला श्रद्धालुओं की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया जहां दोनों महिलाओं का इलाज जारी है। 


संयुक्त जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वंदना अग्रवाल ने बताया कि पश्चिम बंगाल से श्रद्धालुओं का जत्था वृंदावन आया हुआ था। शुक्रवार की सुबह सभी श्रद्धालु गौरी गोपाल आश्रम में पहुंचे थे। जहां आश्रम के बाहर हर दिन श्रद्धालुओं को भोजन कराया जाता है। श्रद्धालु प्रसाद लेने के लिए कतार में खड़े थे तभी खिचड़ी से भरा बर्तन लेकर आ रहे एक कर्मचारी का पैर फिसल गया और  गर्म खिचड़ी श्रद्धालुओं के ऊपर जा गिरी। 


इस घटना में बंगाल से आईं 10 महिला श्रद्धालु झुलस गईं। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। आनन-फानन में सभी महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने बताया कि आश्रम में हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। सुबह में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है। प्रसाद के लिए लोग कतार में लगे थे तभी आश्रम के एक कर्मचारी का पैर अचानक फिसल गया और गर्म खिचड़ी से भरा बर्तन गिर गया जिससे 10 महिला श्रद्धालु घायल हो गयी है। 


आश्रम में संचालक अनिरुद्धाचार्य ने घटना पर खेद जताते हुए कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद लेने आते हैं लेकिन आज एक दुर्घटना हो गयी। सभी घायल महिला श्रद्धालुओं का इलाज जारी है।