Hindi News / news / मोबाइल यूजर्स के लिए अच्छी खबर, बढ़ सकती है आपके प्रीपेड प्लान की...

मोबाइल यूजर्स के लिए अच्छी खबर, बढ़ सकती है आपके प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी

1st Bihar Published by: Updated Mar 30, 2020, 10:59:03 AM

मोबाइल यूजर्स के लिए अच्छी खबर, बढ़ सकती है आपके प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी

- फ़ोटो

DESK : मोबाइल यूजर्स के लिए अच्छी खबर है. लॉकडाउन को देखते हुए भारतीय टेलीकॉम रेग्यूलेटर (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों से प्रीपेड यूजर्स के प्लान की वैलिडिटी बढ़ाने को कहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल कंपनी  रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आईडिया और बीएसएनल  को TRAI ने यूजर्स के परेशानी को देखते हुए वैलिडिटि बढ़ाने को कहा है. 

खबर के मुताबिक 29 मार्च को  TRAI ने  सभी कंपनियों को लेटर लिखा है,  जिसमें यह कहा गया है कि सभी प्रीपेड यूजर्स के लिए वैलिडिटी बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं. इसके साथ ही यह जानकारी भी मांगी गई है जिसमें लॉकडाउन के दौरान ग्रहकों को देखते हुए कंपनियों ने कौन-कौन से कदम उठाएं है. 


खबर के मुताबिक TRAI ने कहा है, 'चूंकि टेलीकम्यूनिकेशन को एसेंशियल सर्विस मानते हुए इस लॉकडाउन से अलग रखा गया है और इन्हें बंद नहीं किया गया है' इसका मकसद यह है कि इन कंपनियों के कस्टमर सर्विस और प्वाइंट ऑफ सेल लोकेशन प्रभावित न हों. हालांकि TRAI के इस लेटर पर अभी किसी कंपनी का बयान नहीं आया है और न ही किसी कंपनी ने  प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी बढ़ाने का कोई ऐलान किया है. लेकिन यदी टेलीकॉम कंपनी  प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी बढ़ाती है तो ये यूजर्स के लिए अच्छी खबर होगी.