राज्यपाल के बयान पर भड़के उमर अब्दुल्ला, कहा-‘नेताओं की हत्या के लिए जिम्मेदार होंगे सत्यपाल मलिक’

1st Bihar Published by: 13 Updated Mon, 22 Jul 2019 12:21:03 PM IST

राज्यपाल के बयान पर भड़के उमर अब्दुल्ला, कहा-‘नेताओं की हत्या के लिए जिम्मेदार होंगे सत्यपाल मलिक’

- फ़ोटो

J & K: जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है. राज्यपाल के बयान पर जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कांफ्रेस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि आज के बाद जम्मू कश्मीर में किसी भी राजनेता की हत्या होती है तो उसके लिए सत्यपाल मलिक जिम्मेदार होंगे. दरअसल राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बयान दिया था कि आतंकियों को पुलिसवालों की जगह भ्रष्ट राजनेताओं और नौकरशाहों की हत्या करनी चाहिए. सत्यपाल मलिक का तर्क था कि यही लोग राज्य को लूट रहे हैं. करगिल में भाषण के दौरान सत्यपाल मलिक ने कहा कि यहां के नेता ही राज्य को लूट रहे हैं, इसलिए आतंकी नेताओं को ही मारें, पुलिसवालों को नहीं. राज्यपाल के इस बयान पर उमर अब्दुल्ला भड़क गए और कहा कि अगर किसी भी नेता की हत्या होती है तो उसके लिए राज्यपाल जिम्मेदार होंगे.