Hindi News / news / जानलेवा बुखार को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार है अलर्ट, लोगों में बढ़ायी...

जानलेवा बुखार को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार है अलर्ट, लोगों में बढ़ायी जायेगी जागरूकता

1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 04, 2019, 10:31:44 AM

जानलेवा बुखार को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार है अलर्ट, लोगों में बढ़ायी जायेगी जागरूकता

- फ़ोटो

PATNA: उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की अध्यक्षता में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक हुई. जिसमे चमकी बुखार से मुजफ्फरपुर समेत अन्य जिलों में बच्चों तथा लू से औरंगाबाद, नवादा के जिलों में हुई सैकड़ों लोगों की मौत पर दो मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त किया गया. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार चमकी बुखार से मुकाबले के लिए हर तरह से तत्पर है. चमकी बुखार प्रभावित जिलों के प्रभावितों के आर्थिक-सामाजिक सर्वे के साथ ही जो बच्चे स्वस्थ होकर लौटे हैं उनकी भी सरकार ट्रैकिंग करेगी. विपक्ष को फुर्सत कहां-मोदी  डिप्टी सुशील मोदी ने विपक्षी नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा की इनलोगों को चमकी और लू प्रभावित इलाकों में झांकने तथा विधानमंडल में इस पर हुई बहस में हिस्सा लेने तक की फुर्सत नहीं है. ये लोग सरकार पर अनर्गल आरोप लगाकर केवल घड़ियाली आंसू बहा रहे है. साथ ही उन्होने यह भी कहा की जलवायु परिवर्तन उत्पन्न आपदा से मुकाबला के लिए मुकम्मल तैयारी और जागरूकता की जरूरत है. बैठक में विधायकों को मिला टास्क  बैठक में भाजपा विधानमंडल दल के सदस्यों को पीएम किसान योजना और आयुष्मान योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा अपने-अपने क्षेत्रों में आम लोगों को इन योजनाओं से अवगत कराने को कहा गया ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें.