Hindi News / news / पीएमसीएच फिर बना अखाड़ा, मरीज की मौत के बाद परिजनों और गार्ड के...

पीएमसीएच फिर बना अखाड़ा, मरीज की मौत के बाद परिजनों और गार्ड के बीच जमकर हुई मारपीट

1st Bihar Published by: 9 Updated Jun 25, 2019, 1:38:43 PM

पीएमसीएच फिर बना अखाड़ा, मरीज की मौत के बाद परिजनों और गार्ड के बीच जमकर हुई मारपीट

- फ़ोटो

PATNA: पटना का पीएमसीएच एक बार फिर अखाड़ा बन गया जहां मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों और अस्पताल की सुरक्षा में लगे गार्डों के बीच जमकर मारपीट हुई है. इस मारपीट में मरीज के परिजन घायल भी हुए हैं. पीएमसीएच में मरीज की मौत के बाद उस समय अफरातफरी मच गई जब मरीज की मौत से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया. परिजनों ने गुस्से में अस्पताल में तोड़फोड़ की साथ ही वहां सुरक्षा में तैनात गार्डों के साथ भी मारपीट की. अस्पताल में कुव्यवस्था देख गार्डों ने किसी तरह मरीज के परिजनों को अस्पताल परिसर से बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि शहर के इंदिरा नगर की रहने वाली 48 साल की रीता पिछले दिनों ही गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती हुई थी. डॉक्टरों ने हालांकि उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो गई. इसी बात से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया.