Hindi News / news / पहले प्यार में फंसाकर प्रेमी ने प्रेमिका के साथ बनाया संबंध, अब जबरन...

पहले प्यार में फंसाकर प्रेमी ने प्रेमिका के साथ बनाया संबंध, अब जबरन धर्मांतरण का बना रहा दबाव

1st Bihar Published by: Updated Feb 26, 2020, 8:52:41 AM

पहले प्यार में फंसाकर प्रेमी ने प्रेमिका के साथ बनाया संबंध, अब जबरन धर्मांतरण का बना रहा दबाव

- फ़ोटो

GUMLA: एक बार फिर झारखंड में लव जिहाद का मामला सामने आया है. प्रेमी ने पहले अपने प्रेम जाल में प्रेमिका को फंसाया और फिर उसके साथ संबंध बनाया. जब प्रेमिका ने शादी की बात की तो उसकी पिटाई कर दी. अब प्रेमी प्रेमिका पर धर्मांतरण का दबाव बना रहा है. घटना गुमला की है.

धर्म नहीं बदलने पर की पिटाई

शादी को लेकर जब प्रेमिका ने धर्म बदलने से इनकार कर दिया तो प्रेमी अजीम अंसारी भड़क गया और अपनी प्रेमिका की पिटाई कर दी. किसी तरह से प्रेमी के चंगुल से भागकर युवती पुलिस के पास पहुंची और प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. 

8 साल से नहीं छोड़ रहा पीछा

प्रेमिका छत्तीसगढ़ जशपुर की रहने वाली है. उसने पुलिस को बताया कि गुमला के रहने वाले अजीम अंसारी 2012 में जशपुर मेला में दुकान लगाया था. इसी दौरान खरीदारी के दौरान दोनों में बातचीत हुई और एक दूसरे का नंबर लिया और बातचीत होने लगी और दोनों को प्यार हो गया. अगस्त 2018 में वह मेरे गांव आया और शादी का झांसा देकर वह अपने गांव लेकर गया. गुमला लाने के बाद वह किसी किराए के मकान में रखा और उसके साथ जबरन संबंध बनाया. तीन माह बाद युवती का गर्भ ठहर गया तो अजीम ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया. अब जब शादी की बात की तो अब वह धर्म परिवर्तन करने की बात कर रहा है. इसको लेकर वह प्रताड़ित कर रहा है.