1st Bihar Published by: Updated Feb 20, 2020, 7:57:32 AM
- फ़ोटो
GUMLA: प्रेमिका प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. इस दौरान उसने एक बच्ची को जन्म दिया. बच्ची के जन्म होने के बाद जब प्रेमिका ने शादी करने की बात की तो प्रेमी ने इनकार कर दिया. यही नहीं उसने प्रेमिका को पागल करार दे दिया. यह मामला गुमला की है.
परिजनों ने बेड़ियों से प्रेमिका को बांधकर रखा
प्रेमी के इनकार के बाद युवती के परिजनों उसे बेड़ियों से बांधकर रखने लगे. वह भी एक-दो माह से नहीं बल्कि आठ माह से रख रहे थे. जब इसकी जानकारी बीडीओ राजीव नीरज को मिली तो उनके निर्देश पर सीडीपीओ शबीह जनत और गोविंदपुर पंचायत की मुखिया रजनी मिंज ने मुक्त कराया और इलाज कराने के लिए रांची भेज दिया.
गांव के ही युवक के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग
बताया जा रहा है कि युवती का गांव के एक युवक जगदीश तिर्की के साथ प्रेम प्रसंग कई सालों से चल रहा था. लेकिन अब प्रेमी प्रेमिका को स्वीकार करने को लेकर तैयार नहीं है. प्रेमिका के परिजन भी इसको लेकर परेशान है कि उनकी बेटी अब कौन शादी करेगा.