Hindi News / news / गुवाहाटी में ट्रेन के 2 खाली बोगी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

गुवाहाटी में ट्रेन के 2 खाली बोगी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 11, 2023, 9:45:18 PM

गुवाहाटी में ट्रेन के 2 खाली बोगी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

- फ़ोटो

DESK: असम की राजधानी गुवाहाटी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। गुवाहाटी में शनिवार की देर शाम एक ट्रेन के दो खाली डिब्बों में आग लग गयी है। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग को बुझाने में जुटी है। ट्रेन के खाली डिब्बों में आग कैसे लगी इस बात का पता अभी चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा ले रहे हैं।