1st Bihar Published by: Updated Oct 19, 2019, 5:21:24 PM
- फ़ोटो
REWARI : हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेवाड़ी में बीजेपी की तरफ से चुनावी जनसभा को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने रेवाड़ी की रैली में लोगों के सामने भावुक होने वाला संबोधन देते हुए कहा है कि मैं देश के लिए जीता हूं ना की कुर्सी के लिए।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा है कि सितंबर 2013 में मुझे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था। इस घोषणा के 2 दिन बाद मैंने रेवाड़ी की जनता के बीच अपनी पहली जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि रेवाड़ी और हरियाणा से उनका बेहद आत्मीय जुड़ाव रहा है।
हरियाणा में प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया पीएम मोदी जहां भी गए। उन्होंने जनता से यह अपील की कि एक बार फिर से हरियाणा में खट्टर सरकार को मौका दें।