1st Bihar Published by: Updated Thu, 12 Mar 2020 02:18:30 PM IST
- फ़ोटो
HAZARIBAGH: बेकाबू पिकअप वैन पलट गई. हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई. इस घटना में तीन घायल हो गए हैं. घटना चरही थाना क्षेत्र के रिकवा गांव के पास की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि यह हादसा पिकअप वैन के तेज रफ्तार के कारण हुआ है. ड्राइवर गाड़ी को मोड़ के पास कंट्रोल नहीं कर पाया जिससे हादसा हुआ. हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और सभी घायलों को हजारीबाज सदर हॉस्पिटल इलाज के लिए भेजा.
पिकअप वैन पर सवार सभी मजदूर वाहन पर मिक्सर मशीन लोड कर रिकवा चुरचू से हजारीबाग जा रहे थे. इस दौरान ही यह रिकवा के पास हादसा हो गया. मशीन से दबने के कारण दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दो की इलाज के दौरान मौत हो गई. अभी तक मरने वाले मजदूरों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.