Hindi News / news / हेमंत सोरेन की पत्नी का ड्राइवर निकला कोरोना पॉजिटिव, सीएम के आप्त सचिव...

हेमंत सोरेन की पत्नी का ड्राइवर निकला कोरोना पॉजिटिव, सीएम के आप्त सचिव भी निकले संक्रमित

1st Bihar Published by: Updated Aug 01, 2020, 9:48:01 AM

हेमंत सोरेन की पत्नी का ड्राइवर निकला कोरोना पॉजिटिव, सीएम के आप्त सचिव भी निकले संक्रमित

- फ़ोटो

RANCHI:  झारखंड के सीएम आवास तक कोरोना संक्रमण पहुंच गया है. सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का जो ड्राइवर था वह कोरोना पॉजिटिव निकल गया है. बताया जा रहा है कि उसने कुछ दिन पहले ही सैंपल दिया था. जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 

हेमंत सोरेन के आप्त सचिव कमलेश कुमार भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले से ही पटना से रांची लौटे थे. वह खुद होम क्वॉरेंटाइन थे. उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

स्टाफ का होगा टेस्ट

बताया जा रहा है कि सीएम हाउस तक संक्रमण फैलने के बाद स्टाफ का सैंपल लिया जाएगा. इस दौरान ड्राइवर और आप्त सचिव के संपर्क में आए लोगों को भी सैंपल लिया जाएगा. बता दें कि कुछ दिन पहले ही हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, बच्चे और आवास पर रहने वाले कई स्टाफ का कोरोना सैंपल लिया गया था. उस दौरान सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी.