1st Bihar Published by: Updated Fri, 17 Jul 2020 10:53:48 AM IST
- फ़ोटो
RANCHI: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी हेमंत को ईमेल से मिली है. इसके बाद सीआईडी की टीम हरकत में आ गई है. सीआईडी की टीम जांच में जुट गई है. हेमंत की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने रांची के साइबर थाना में इसको लेकर मामला दर्ज कराया है.
बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन को दो अलग-अलग ईमेल आईडी से धमकी मिली हैं. साइबर सेल जांच में जुट गई है कि आखिर धमकी देने वाला शख्स कौन और कहां का रहने वाला है.
बताया जा रहा है कि धमकी देने वाला ने मेल किया है कि हेमंत सोरेन अपनी आदत से सुधर जाओ नहीं तो आप को जान से मार देंगे. इस धमकी के बाद सीएम की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है. आदेश दिया गया है कि अगर हेमंत सोरेन कहीं भी जाए तो उन्हें अपने सुरक्षा घेरे में ही रखा जाए. इस दौरान कोई भी लापरवाही सुरक्षाकर्मियों की बर्दास्त नहीं की जाएगी. बता दें कि झारखंड में नक्सली भी काफी एक्टिव हैं. इससे पहले वह कई सीएम को धमकी भी दे चुके हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है.