Hindi News / news / चुनावी बिगुल बजने के पहले हेमंत सोरेन का हमला, झारखंड में रघुवर सरकार...

चुनावी बिगुल बजने के पहले हेमंत सोरेन का हमला, झारखंड में रघुवर सरकार की जरूरत नहीं

1st Bihar Published by: Updated Nov 01, 2019, 1:28:45 PM

चुनावी बिगुल बजने के पहले हेमंत सोरेन का हमला, झारखंड में रघुवर सरकार की जरूरत नहीं

- फ़ोटो

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बजने से पहले विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री रघुवर दास पर जोरदार हमला बोला है। हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड के लोगों के लिए रघुवर सरकार ने कोई काम नहीं किया लिहाजा अब जनता को उसकी जरूरत नहीं। 

हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो सरकार युवाओं को नौकरी नहीं दे सकती, बच्चों को स्कूली शिक्षा नहीं दे सकती उसका क्या काम है? सोरेन ने कहा कि रघुवर सरकार ने झारखंडी युवाओं को राज्य में शिक्षक बनने का मौका नहीं दिया, बेरोजगार युवाओं को अनुबंध पर रखा लेकिन उन्हें अधिकार नहीं दिए इसलिए अब वक्त बदलाव का है। 

चुनावी बिगुल बजने के पहले हेमंत सोरेन का अंदाज बता रहा है कि झारखंड में चुनाव की घोषणा होने के साथ सियासी बयानबाजी कितनी तल्ख होने वाली है।