1st Bihar Published by: Updated Sat, 21 Sep 2019 01:43:39 PM IST
- फ़ोटो
RANCHI: साल के अंत में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां मैदान में उतर गई है। चुनावी सभा में नेता एक दूसरे पर निशाना साधने के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे पर पलटवार कर रहे हैं. हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया कि ‘’19 में 16 साल भाजपा ने झारखंड को निचोड़ डाला है. रघुवर दास सरकार की नाकामियों पर बोलो तो कहते हैं मैंने क्या किया? मुझे सिर्फ 14 महीने मिले थे झारखंड की सेवा करने के लिए. आप में तो काबलियत नहीं है झारखंडी युवाओं को रोज़गार देने की. मैंने युवाओं को सम्मान दिया, आगे भी देते रहूंगा.’’
युवाओं में आक्रोश
हेमंत ने दूसरे ट्वीट में युवाओं को लेकर निशाना साधा हैं। ट्वीट किया कि ‘’पलामू ने झारखंड को अनेकों प्रतिभाएं दी, मगर भाजपा ने यहां के लोगों के विश्वास को अनेकों बार तार-तार किया. पानी, बिजली की विकट समस्या से लोग त्रस्त हैं. बाहरी लोगों की भर्ती से स्थानीय युवा आक्रोशित हैं.’’
कर रहे बदलाव यात्रा
बता दें कि इन दिनों झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन झारखंड में बदलाव यात्रा पर निकले हैं. इस दौरान अलग-अलग जिलों में जेएमएम कार्यकर्ताओं के साथ ही लोगों को संबोधित कर रहे हैं और केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा रहे हैं।