गया जी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो, डॉ. प्रेम कुमार के समर्थन में मांगा वोट Bihar Election 2025: 6 नवंबर को महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार भेजने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, चुनाव आयोग से की शिकायत Bihar Election 2025: 6 नवंबर को महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार भेजने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, चुनाव आयोग से की शिकायत Bihar Election 2025: बिहार वोटिंग से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियार और गहनों के साथ 23 लाख कैश बरामद Bihar Election 2025: बिहार वोटिंग से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियार और गहनों के साथ 23 लाख कैश बरामद Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर में चिराग पासवान की रैली में भारी हंगामा, देरी से पहुंचने पर लोगों ने किया बवाल, फेंकी कुर्सियां Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर में चिराग पासवान की रैली में भारी हंगामा, देरी से पहुंचने पर लोगों ने किया बवाल, फेंकी कुर्सियां Bihar Election 2025 : सवालों के घेरे में RJD कैंडिडेट लल्लू मुखिया ! ललन सिंह के रोड शो में जाना और JDU प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पर युवक को दी गई तालिबानी सजा ...बेरहमी से की गई पिटाई Bihar Election 2025: बिहार में पोलिंग स्टाफ को मात्र इतने रुपए में मिलेगा मस्त भोजन; पूरी-सब्जी से लेकर सत्तू तक की व्यवस्था; देखिए.. रेट लिस्ट Bihar Election 2025: बिहार में पोलिंग स्टाफ को मात्र इतने रुपए में मिलेगा मस्त भोजन; पूरी-सब्जी से लेकर सत्तू तक की व्यवस्था; देखिए.. रेट लिस्ट
1st Bihar Published by: Updated Fri, 06 Mar 2020 08:00:39 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : पटना नगर निगम के कर्मचारी एक बार फिर से हड़ताल पर जाएंगे। निगमकर्मियों ने होली के बाद 17 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर ली है। निगमकर्मी फरवरी के पहले हफ्ते में हड़ताल पर गए थे जिसके बाद सरकार ने उनकी मांगों पर फैसला लेने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक निगमकर्मियों की मांगों पर ठोस फैसला नहीं होने के बाद एक बार फिर से हड़ताल का संकट गहरा रहा है।
17 मार्च से निगमकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो सकती है। निगमकर्मी लगातार सरकार के उस फैसले का विरोध कर रहे हैं जिसमें दैनिक कर्मियों की सेवा लेने पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है।।सरकार ने 1 फरवरी से दैनिक कर्मियों की सेवा पर रोक का आदेश जारी किया था जिसके बाद 3 फरवरी से निगमकर्मी हड़ताल पर चले गए थे। हफ्ते भर चली इस हड़ताल के कारण राजधानी पटना समेत अन्य निगम क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी।
8 फरवरी को निगमकर्मियों और सरकार के बीच वार्ता हुई थी उसमें सरकार की तरफ से हड़ताली निगमकर्मियों को यह आश्वासन दिया गया था कि उनकी मांगों पर उदारता पूर्वक विचार किया जाएगा लेकिन अब तक इस मामले का कोई ठोस हल नहीं निकलने के बाद एक बार फिर से निगम कर्मियों ने हड़ताल पर वापस जाने का मन बना लिया है। पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने राज्य सरकार और निगम प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।