1st Bihar Published by: 9 Updated Jun 27, 2019, 4:23:55 PM
- फ़ोटो
PATNA: मुजफ्फरपुर में जानलेवा बुखार से हुई मौतों के बाद राज्य सरकार एक्शन में है. सरकार ने मासूमों की मौत के बाद जिले के एक हजार दो सौ बाइस आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच करने का फैसला लिया है. समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह ने इस बात की जानकारी दी है. आंगनबाड़ी केंद्रों की होगी जांच इस जानलेवा बुखार से सैंकड़ों बच्चों की मौत के बाद सूबे के समाज कल्याण विभाग ने जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच कराने की ठानी है. जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि आखिर बच्चों के पोषण मामले को लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों ने किस तरीके से काम किया. जांच के दौरान जिले के बोचहा, कांटी, मीनापुर, मुसहरी, और पारू के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच करायी जाएगी. गरीब परिवार के बच्चों पर सबसे ज्यादा असर अभी पिछले दिनों ने एक सोशल रिपोर्ट में यह बात सामने आयी थी कि भूख के चलते बच्चों को इस जानलेवा बुखार ने अपनी पकड़ में ले लिया. रिपोर्ट के दौरान यह बात भी सामने आयी कि गरीब परिवार के बच्चे इस बीमारी के सबसे ज्यादा शिकार हुए.