1st Bihar Published by: Updated Jan 28, 2022, 10:45:58 AM
- फ़ोटो
DELHI : देश में कोरोना के मामलों में राहत देखने को मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2 लाख 51 हजार, 209 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 24 घंटे के भीतर 627 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई।
कल जो आंकड़े जारी हुए थे, उसके मुताबिक 2,86,384 नए मामले सामने आए थे। बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में करीब 34 हजार की गिरावट दर्ज की गई है।
केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 3,47,443 मरीजों ने इस महामारी को मात दे दी है। एक्टिव केस की बात करें तो देश में 21,05,611 ऐसे मामले हैं, जिसके बढ़ने की दैनिक दर फिलहाल 5.18 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक टीकों की 1,64,44,73,216 से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।