Hindi News / news / युवती ने की सुसाइड, लिखा..मेरी मौत के लिए दुआ मांगती थी मां और...

युवती ने की सुसाइड, लिखा..मेरी मौत के लिए दुआ मांगती थी मां और बहन

1st Bihar Published by: Updated May 28, 2020, 11:24:18 AM

युवती ने की सुसाइड, लिखा..मेरी मौत के लिए दुआ मांगती थी मां और बहन

- फ़ोटो

DESK: युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा है. जिसमें उसने मां और अपनी बहन पर गंभीर आरोप लगाया है. यह घटना इंदौर के विजयश्री नगर की है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवती रात को सोने गई. जब सुबह उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा खुलवाया, लेकिन वह खुला नहीं. जब परिजनों ने खिड़की से देखा तो युवती फांसी लगाई हुई थी. दरवाजा तोड़ परिजन उसको बाहर निकाले और हॉस्पिटल लेकर गए. लेकिम डॉक्टरों ने उससे मृत घोषित कर दिया है. 

मां रोने के बदले मनाना जश्न

युवती के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है. युवती ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मुझे इस घर में कोई पसंद नहीं करता था और नहीं कोई मुझसे प्यार करता था. मेरे सुसाइड का कारण घर के ही दो लोग है. इसमें एक मां और एक छोटी बहन है. ये दोनों मेरी मौत के लिए भगवान से दुआ करती थी कि कब मैं इस दुनिया से चली खत्म हो जाओ. मेरी मौत के बाद मां और बहन रोने का नाटक मत करना, बल्कि जश्न मनाना. पापा मुझे माफ कर दीजिएगा.