Hindi News / news / इश्क के लिए हत्या ! शादीशुदा युवक का दूसरी लड़की के साथ चल...

इश्क के लिए हत्या ! शादीशुदा युवक का दूसरी लड़की के साथ चल रहा था अफेयर, अब घर से मिला प्रेग्नेंट पत्नी का शव

1st Bihar Published by: SONU Updated Feb 25, 2024, 1:06:24 PM

इश्क के लिए हत्या ! शादीशुदा युवक का दूसरी लड़की के साथ चल रहा था अफेयर, अब घर से मिला प्रेग्नेंट पत्नी का शव

- फ़ोटो

NAWADA : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे शायद ही यह मालूम चलता है कि उसके तरफ से ओ कदम उठाए जा रहे हैं उसका अंजाम क्या होगा। इश्क में पड़े लोगों को बस यही समझ आता है कि उसे किसी भी हाल में अपनी प्रेमिका को हासिल करना है या प्रेमी के साथ ही जीवन यापन करना है। लेकिन, यहां बात तब बन नहीं पाती है जब इसमें परिवार वालों का दखल होना शुरू होता है। अब एक ऐसा ही मामला नवादा से निकल कर सामने आया है। जहां एक शादीशुदा को एक महिला से इश्क हो गया और अब उसके घर से उसकी पत्नी का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कादिरगंज ओपी क्षेत्र के घोसतावां गांव में संदिग्ध अवस्था में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मौत के बाद ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। मायके वालों ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान घोसतावां गांव निवासी कमलेश यादव की 22 वर्षीय पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में किया गया है।


बताया जाता है कि, 2023 में विजयादशमी के दिन उसका गौना हुआ था और 3 माह की गर्भवती भी थी। घटना के संबंध में मृतका की बहन ने बताया कि प्रीति के पति का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था जिसका वह विरोध किया करती थी। इसी को लेकर बराबर लड़ाई -झगड़ा उसके पति के साथ हुआ करता था। जिसका जिक्र वो अपने परिवार वालों के साथ किया करती थी। एक दो दिन पूर्व भी उसकी पिटाई की गई थी और उसका मोबाइल भी छीन लिया गया था ताकि मायके में कोई सूचना नहीं दे पाए। 


उधर, मोबाइल छीन जाने के बाद पड़ोस में रहने वाली एक युवती के मोबाइल से उसने आपबीती बताई और आज भी गांव के ही लोगों से मौत की सूचना मिली। इसके बाद जबतक हम लोग यहां पहुंचते तब तक सभी लोग घर छोड़ फरार हो चुके थे।परिवार वालों ने बताया कि उसे जबरन फांसी पर लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।