Hindi News / news / 15 अगस्त के बाद जम्मू-कश्मीर में पाबंदियों पर दी जाएगी ढील

15 अगस्त के बाद जम्मू-कश्मीर में पाबंदियों पर दी जाएगी ढील

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 14, 2019, 9:00:34 AM

15 अगस्त के बाद जम्मू-कश्मीर में पाबंदियों पर दी जाएगी ढील

- फ़ोटो

J & K: जम्मू-कश्मीर में लगी पाबंदियों पर 15 अगस्त के बाद ढील दी जाएगी. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाये जाने के बाद से ही राज्य में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी है. फैसले के बाद से इंटरनेट और फोन सेवा भी बंद है. जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद जम्मू-कश्मीर में लगाये गये प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी. लेकिन इंटरनेट और फोन सेवा बहाल होने में कुछ दिन और लग सकता है. एक अखबार से की गई बातचीत में सत्यपाल मलिक ने बताया कि 15 अगस्त के बाद आवागमन पर लगाई गई पाबंदी में ढील दी जाएगी. उन्होंने फोन और इंटरनेट को युवाओं को गुमराह करने और भड़काने का हथियार बताया. राज्यपाल ने कहा कि 'हम दुश्मन को वो हथियार तब तक नहीं देना चाहते जब तक चीजें सामान्य न हो जाएं. एक हफ्ते या 10 दिन में सब ठीक हो जाएगा उसके बाद धीरे-धीरे संपर्क के साधन बहाल किए जाएंगे'.