Hindi News / news / जब होली खेलते वक्त नोटों में लग जाए रंग, जान लें क्या हैं...

जब होली खेलते वक्त नोटों में लग जाए रंग, जान लें क्या हैं नियम

1st Bihar Published by: Updated Mar 10, 2020, 7:17:31 AM

जब होली खेलते वक्त नोटों में लग जाए रंग, जान लें क्या हैं नियम

- फ़ोटो

DESK : होली के जश्न में आज पूरा देश डूबा हुआ है। रंगों को त्योहार होली लोगों के जीवन में हर तरह के रंग घोलता है लेकिन जब ये रंग आपके जेब के रखे नोटों पर चढ़ जाता है तो उसे बाजार में चलाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन ऐसे में आपको घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।


अगर आपके पास भी रंग लगा हुआ नोट है या फिर कोई नोट फट गया है, तो आप इन नोटों को आसानी से बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं। कोई भी बैंक इन नोटों को बदलने से इनकार नहीं कर सकता है।


भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक, कोई भी बैंक रंग लगे नोटों को लेने से इनकार नहीं कर सकता है। हालांकि इसके साथ ही उसने लोगों को हिदायत दी कि वे नोटों को गंदा न करें। सर्कुलर में कहा गया है कि बैंक ऐसे किसी भी नोट को स्वीकार न करें, जो जानबूझकर फाड़ा गया हो।