1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 07, 2024, 10:02:46 PM
- फ़ोटो
DESK: मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया। सड़क के दोनों ओर पीएम मोदी के स्वागत के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद थे। पीएम मोदी का काफिला जैसे ही कटंगा गोरखपुर मार्ग से गुजरा। लोगों की भारी भीड़ के कारण सड़क के किनारे बना मंच अचानक टूट गया।
मंच के गिरने से एक पुलिसकर्मी सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को विक्टोरिया हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। लोगों की भारी भीड़ के कारण यह हादसा हुआ। लोग पीएम मोदी का अभिवादन करने के लिए इकट्ठा हुए थे। मंच के टूटने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया।