जेल में कैदी की तबियत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत

1st Bihar Published by: RANJAN Updated Thu, 09 Jun 2022 07:27:37 AM IST

जेल में कैदी की तबियत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत

- फ़ोटो

SASARAM: खबर सासाराम की है, जहां मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी अनिल राम की मौत हो गई। बता दें कि तीन दिन पहले डालमियानगर ओपी क्षेत्र से शराब पीने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया था। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ बुधवार अचानक जेल में कैदी अनिल की तबीयत बिगड़ गई। 


तबियत खराब होने के बाद अनिल को सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। रात तक मृतक का शव अस्पताल के कैदी वार्ड में ही था। सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाना है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि आखिर अनिल की मौत किस वजह से हुई है। 


कैदी की मौत के बाद मृतक के भाई ने बताया कि अनिल सफाई कर्मचारी था और उसे शराब पीने की लत थी। इसके अलावा और कोई बीमारी नहीं थी। इससे माना जा रहा है कि उसकी मौत शराब पीने से भी हो सकती है। हालांकि जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।