Hindi News / news / जेई की मनमानी से जलालपुर में बदतर बिजली व्यवस्था, शिकायत के बाद भी...

जेई की मनमानी से जलालपुर में बदतर बिजली व्यवस्था, शिकायत के बाद भी नहीं होती सुनवाई

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 10, 2019, 9:03:20 PM

जेई की मनमानी से जलालपुर में बदतर बिजली व्यवस्था, शिकायत के बाद भी नहीं होती सुनवाई

- फ़ोटो

CHHAPRA: जिले के जलालपुर प्रखंड के बनकटा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते उपभोक्ता परेशान हैं. उपभोक्ताओं ने इसके लिए इलाके के जेई को जिम्मेदार ठहराया है. ग्रामीणों का कहना है कि जेई को शिकायतों के बाद भी वो उपभोक्ताओं की समस्या पर कोई ध्यान नहीं देते. लोगों का आरोप है कि बिजली की गड़बड़ी के लिए जेई महोदय को फोन किया जाता है तो वो अक्सर फोन नहीं उठाते हैं. जिसके चलते छोटी समस्याओं को भी ठीक करने में तीन से चार दिनों का समय लगता है. अब जेई की मनमानी से तंग बिजली उपभोक्ताओं ने उनके ट्रांसफर के लिए बिजली विभाग के सीएमडी को पत्र लिखा है. ग्रामीणों ने बताया है कि जेई महोदय पिछले दस सालों से एक ही जगह जलालपुर में जमे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पिछली बार जेई महोदय का रिविलगंज तबादला कर दिया गया था, लेकिन अपने रसूख के चलते उन्होंने अपना तबादला रुकवा लिया और जलालपुर में ही जमे हैं.