Hindi News / news / जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकम्प के तेज झटके, 5.2 रही रिक्टर स्केल पर...

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकम्प के तेज झटके, 5.2 रही रिक्टर स्केल पर तीव्रता

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 19, 2024, 10:12:51 PM

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकम्प के तेज झटके, 5.2 रही रिक्टर स्केल पर तीव्रता

- फ़ोटो

 DESK: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू कश्मीर से आ रही है जहां करगिल में भूकम्प के तेज झटके महसूस किय गये। वही लद्दाख में भी भूकम्प का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकम्प की तीव्रता 5.2 मापी गई है। हालांकि अब तक किसी तरह की नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। भूकम्प के तेज झटके के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गये। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। 


बताया जाता है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज रात 09 बजकर 35  मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की माने तो रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 रही। करगिल के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में 148 KM दूर यह भूकम्प आया है। भूकंप का केंद्र जमीन में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।