1st Bihar Published by: Updated Dec 13, 2021, 6:54:24 PM
- फ़ोटो
DESK : इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू कश्मीर से आ रही है जहाँ एक बार फिर बड़ा आतंकी हमला हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों की बस पर फायरिंग की है. बताया जा रहा है कि इस हमले में 2 जवान शहीद हो गए हैं. साथ ही 12 जवान घायल हैं. घायलों में एक कि हालत गंभीर बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के पंथचौक इलाके में सुरक्षा बलों पर आतंकियों ने हमला कर दिया. फायरिंग की इस घटना में 2 जवान शहीद हो गए है. जम्मू कश्मीर की 9वी बटालियन सशस्त्र पुलिस बल की बस पर यह हमला हुआ है.
वहीं सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है