Hindi News / news / जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ियों पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान शहीद;...

जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ियों पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान शहीद; तीन घायल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 21, 2023, 7:23:59 PM

जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ियों पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान शहीद; तीन घायल

- फ़ोटो

DESK: बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है, जहां सेना के जवानों को ले जा रहे ट्रक पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए हैं जबकि तीन जवानों के घायल होने की खबर है। राजौरी-थानामंडी-सूरनकोट रोड पर सावनी इलाके में सेना की गाड़ियों पर हमला किया गया है।


जानकारी के मुताबिक गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आतंकवादियों ने सेना की गाड़ियों को उस वक्त निशाना बनाया जब जवानों को ले जाया जा रहा था। वहां पहले से छिपे हुए आतंकवादियों ने सेना की गाड़ियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


इस हमले में सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं जबकि गोली लगने से तीन जवान घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। खुफिया जानकारी के आधार पर सेना ने बुधवार की रात एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। इसी बीच आतंकवादियों ने हमला कर दिया। फिलहाल सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।