Hindi News / news / पिता ने नदी में कूदकर कर ली सुसाइड, बेटी की शादी टूटने से...

पिता ने नदी में कूदकर कर ली सुसाइड, बेटी की शादी टूटने से थे सदमे में

1st Bihar Published by: Updated Feb 22, 2020, 4:20:52 PM

पिता ने नदी में कूदकर कर ली सुसाइड, बेटी की शादी टूटने से थे सदमे में

- फ़ोटो

JAMSHEDPUR: बेटी की शादी का रिश्ता टूटने से पिता दुखी थे जिसके कारण वह तनाव में रहते थे. आज अचानक घर से बाहर निकले और नदी में कूदकर सुसाइड कर ली. गोताखोरों ने नदी से शव निकाला. यह घटना जमशेदपुर की है. 

टूट गई थी बेटी की शादी

घटना के बारे में मृतक के बेटा ने पुलिस को बताया कि बहन की शादी टूटने के बाद कारण पिता तनाव में थे. इसको लेकर घर में भी विवाद हो गया था. जिसके बाद वह घर से निकले, लेकिन फिर लौटकर नहीं आए.

सगाई के बाद टूट गई थी शादी

मृतक प्रेमचंद्र रवि सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागोनहातू बस्ती के रहने वाले थे. उनकी बेटी की सगाई हो गई थी. लेकिन किसी कारण रिश्ता टूट गया और यह शादी कैंसिल हो गई. जिसके कारण वह परेशान रहने लगे. घर के लोगों के साथ भी कम ही बात करते थे. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले की छानबीन में जुट गई है.