1st Bihar Published by: Updated Tue, 11 Aug 2020 04:33:40 PM IST
- फ़ोटो
JAMSHEDPUR: एक सिपाही ने ड्यूटी के दौरान हवलदार का मर्डर कर दिया. आरोपी सिपाही ने हवलदार को कुदाल से काट डाला. यह घटना घाटशिला सब जेल में हुई.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सिपाही मनीष कुमार और उपेंद्र सिंह का हवलदार धर्मेंद्र सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद बढ़ा तो दोनों के बीच मारपीट हो गई. इस दौरान ही मनीष ने हवलदार पर कुदाल से हमला कर दिया. जिससे घटनास्थल पर ही हवलदार की मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलने के बाद घाघीडीह के जेल अधीक्षक सह घाटशिला सब-जेल के प्रभारी नागेंद्र प्रसाद सिंह, जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाष चंद्र और जैप-7 मुख्यालय हजारीबाग के डीएसपी भरत प्रसाद जेल परिसर पहुंचकर जैप जवानों से कर रहे हैं. आरोपी सिपाही जैप सात में तैनात है. इसकी ड्यूटी जेल में लगी थी. वह बिहार के लखीसराय जिले का रहने वाला है.