Hindi News / news / सरकारी हॉस्पिटल में महिला मरीज के साथ रेप, शिकायत करने पर प्रबंधन ने...

सरकारी हॉस्पिटल में महिला मरीज के साथ रेप, शिकायत करने पर प्रबंधन ने हॉस्पिटल से पीड़िता को बाहर निकाला

1st Bihar Published by: Updated Mar 14, 2020, 8:35:12 AM

सरकारी हॉस्पिटल में महिला मरीज के साथ रेप, शिकायत करने पर प्रबंधन ने हॉस्पिटल से पीड़िता को बाहर निकाला

- फ़ोटो

JAMASHEDPUR:  झारखंड के सबसे पहले हॉस्पिटलों में से एक जमशेदपुर एमजीएम हॉस्पिटल में एक महिला मरीज के साथ रेप हुआ. इस घटना को अंजाम एक युवक ने चाकू की नोंक पर पर किया. जब महिला मरीज ने इसकी शिकायत हॉस्टिल प्रबंधन से की तो कार्रवाई करने के बदले पीड़िता को हॉस्पिटल से बाहर निकाल दिया. 

पुलिस ने किया केस दर्ज

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने परसुडीह से पीड़िता से जाकर मिली और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया. एक युवक को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है. 

मेडिकल के दौरान साकची के थाना प्रभारी ने रेप की पुष्टि की. बताया जा रहा है कि मेडिकल वार्ड में महिला के अलावे दो और महिला मरीज भी भर्ती थी. वार्ड में ही चाकू की नोंक पर एक युवक ने उसके साथ रेप किया. आरोपी के डर से दोनों महिला ने भी कुछ नहीं बोली.