1st Bihar Published by: Updated Jun 09, 2022, 12:06:45 PM
- फ़ोटो
GAYA : बिहार के गया जिले में जीडी गोयनका के छात्र की मौत पिटाई से हुई है. इस बात का खुलासा कोलकाता से आई विसरा रिपोर्ट से हुई है. पहले पटना के FSL ने 8वीं के छात्र कृष्ण प्रकाश की जहर खाने से मौत की वजह से हुई थी. लेकिन कोलकाता की रिपोर्ट ने इसे ख़ारिज कर दिया है. और मौत की वजह पिटाई बताया है.इस मामले में छात्र के पिता चंद्र प्रकाश ने कहा कि इस रिपोर्ट से उम्मीद जगी है कि मेरे बेटे को न्याय मिल पाएगा.
आपको बता दें कि बीती 16 फरवरी को जीडी गोयनका स्कूल परिसर में 8वीं के छात्र कृष्ण प्रकाश की मौत हुई थी. इसपर मामले में अब हुए नए खुलासे के बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने भी कार्रवाई की मांग की है.
जानकारी हो कि पहले आई विसरा रिपोर्ट में FSL पटना ने छात्र के जहर खाने की बात कही थी. FSL पटना की रिपोर्ट को कोलकाता फारेंसिक इंस्टीट्यूट ने पूरी तरह से इनकार करते हुए बताया कि छात्र की मौत ट्रोमा स्प्रेन की वजह से हुई है. मतलब नाभि के कुछ दूरी पर दो हड्डियों के बीच के बगल वाली नस के फटने से जान गई. उसके फटते ही कुछ मिनट के अंदर किसी की भी मौत हो सकती है. यह नस किसी चीज से चोट मारे जाने से ही फटती है. ऐसा ही कृष्ण प्रकाश के साथ हुआ था.