JDU ने 11 प्रमंडल प्रभारियों की सूची की जारी, देखिये पूरी लिस्ट

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 26, 2024, 8:36:12 PM

JDU ने 11 प्रमंडल प्रभारियों की सूची की जारी, देखिये पूरी लिस्ट

- फ़ोटो

PATNA: जनता दल यूनाईटेड (JDU) ने आज 11 प्रमंडल प्रभारियों की लिस्ट जारी की है। रॉविन सिंह को तिरहुत-2 (पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण एवं बगहा) का प्रमंडल प्रभारी बनाया गया है। वही मो. इरशाद अली आजाद को तिरहुत-1 (वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर) की कमान सौंपी गयी है। 


पूर्व विधान परिषद सदस्य भूमिपाल राय को दरभंगा प्रमंडल का प्रभारी पार्टी ने बनाया है। तो वही सुनील कुमार पूर्णिया, रणविजय कुमार को सारण, परमहंस कुमार को कोसी, प्रह्लाद सरकार को भागलपुर, विद्यानंद विकल को मगध, संतोष कुशवाहा को मुंगेर, जितेंद्र पटेल को पटना-1 (पटना, नालंदा एवं बाढ़) तो वही राजकिशोर प्रसाद को पटना-2 (भोजपुर, बक्सर, कैमूर एवं सासाराम) का प्रमंडल प्रभारी की बागडोर सौंपी गयी है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने यह लिस्ट जारी किया है।