Hindi News / news / जहानाबाद के मुख्य वार्ड पार्षद और उप वार्ड पार्षद की गई कुर्सी, वोटिंग...

जहानाबाद के मुख्य वार्ड पार्षद और उप वार्ड पार्षद की गई कुर्सी, वोटिंग में मिली हार

1st Bihar Published by: 3 Updated Jun 26, 2019, 1:04:16 PM

जहानाबाद के मुख्य वार्ड पार्षद और उप वार्ड पार्षद की गई कुर्सी, वोटिंग में मिली हार

- फ़ोटो

JEHANABAD: जिले से ताजा खबर आ रही है. जहां मुख्य वार्ड पार्षद और उप वार्ड पार्षद के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है. जहानाबाद नगर परिषद की मुख्य पार्षद पूनम देवी और उप मुख्य पार्षद मो. कलममुदिन को वोटिंग में हार मिली है. मुख्य पार्षद पूनम देवी के खिलाफ 22 पार्षदों ने वोट दिया तो वहीं उप मुख्य पार्षद मो. कलममुदिन के खिलाफ 20 पार्षदों ने वोट डाला. बता दें कि जहानाबाद नगर निगम मे कुल 33 वार्ड है. यह वोटिंग जहानाबाद ग्राम प्लेक्स भवन में नगर परिषद पदाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित की कई थी. जहानाबाद से अजित की रिपोर्ट