1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 04, 2024, 4:43:41 PM
- फ़ोटो
PATNA: लोकसभा चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना और जहानाबाद से आ रही है। जहां आरजेडी को बड़ी सफलता हासिल हुई है। आरजेडी ने जहानाबाद और पाटलिपुत्र सीट पर जीत हासिल कर ली है। जहानाबाद से आरजेडी के प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव चुनाव जीत गये हैं।
जेडीयू के निवर्तमान सांसद व उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को उन्होंने भारी अंतर से हरा दिया है। जेडीयू कैंडिडेट और उनके पोलिंग एजेंट काउंटिंग सेंटर से निकल चुके हैं। जीत की औपचारिक घोषणा कुछ ही देर में की जाएगी।
वही पाटलिपुत्र सीट से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती चुनाव जीत चुकी हैं। मीसा भारती ने तीसरी बार लोकसभा चुनाव में खड़ी हुई। तीसरी बार में मीसा भारती को सफलता हासिल हुई है। उन्होंने निवर्तमान सांसद व बीजेपी कैंडिडेट रामकृपाल यादव को हरा दिया है। यूं कहे कि मीसा भारती ने अपने मुंहबोले चाचा को हरा दिया है। राजद कार्यकर्ताओं में इस जीत की खुशी देखी जा रही है। कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।