1st Bihar Published by: Updated Mar 06, 2020, 8:31:47 AM
- फ़ोटो
RANCHI: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही है. इसको लेकर जेएमएम ने अपना उम्मीदवार का नाम फाइनल कर दिया है. पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है. जबकि एक सीट के लिए महागठबंधन में किसका नाम होगा यह अभी तक तय नहीं हुआ है.
कांग्रेस उम्मीदवार के नाम पर हो रहा मंथन
जेएमएम के बाद एक सीटें कांग्रेस के खाते में आएगी. लेकिन अभी तक कांग्रेस ने इसको लेकर कोई नाम अभी तक तय नहीं किया है. बताया जा रहा है कि इसको लेकर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है.
महागठबंधन के पास इतनी सीटें
झारखंड में सरकार चला रही महागठबंधन को कुल 49 विधायक हैं. जिसमें जेएमएम के 30, कांग्रेस के 18 और राजद के एक विधायक हैं. बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 16 सीटों पर जीती थी, बाद में जेएमएम के प्रदीप यादव और बंधु तिर्की भी कांग्रेस में शामिल हो गए है. जिससे दो सदस्य और कांग्रेस के बढ़ गए हैं.