1st Bihar Published by: Updated Mar 27, 2021, 9:52:06 PM
- फ़ोटो
HAZARIBAGH : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया. मामला झारखंड के हजारीबाग का है, जहां पालतू कुत्ते को चोट लगने से पागल हुई मालकिन ने दो सगी बहनों को ब्लेड से काटकर छलनी कर दिया. दोनों बच्चियां उसके घर में काम करती हैं. दोनों बहनों के साथ हुई इस क्रूरता से घर के लोग भी काफी हैरान हैं. मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
मामला झारखंड के हजारीबाग का है, एक मालकिन ने अपने पालतू कुत्ते को चोट लगने पर घर में काम करने वाली दो सगी बहनों को ब्लेड से काट दिया. पीड़ित बच्चियों के पिता बीरेंद्र यादव के मुताबिक आरोपी महिला दोनों बहनों को पढ़ाने के नाम पर हजारीबाग ले गई थी और वहां दोनों से काम करा रही थी. इन मासूम बच्चियों की मां पुष्पा देवी ने कहा कि हमने कभी भी अपनी बेटी को काम के लिए नहीं भेजा था. अमित नाम के एक व्यक्ति ने मेरे पति बीरेंद्र यादव से कहा कि हजारीबाग में मेरी मां अकेले रहती है और अपनी बेटियों को उनके साथ रहने को भेज दो, वहां उनकी अच्छी पढ़ाई भी हो जाएगी.
पीड़ित बच्चियों के माता-पिता खेलगांव थाने क्षेत्र के लालगंज महुवा टोली में एस्बेस्ट्स के घर में रहते हैं. उन्हें रोजाना 250 रुपये रोज मेहनताना मिलता है. इसी में पूरे परिवार का गुजारा होता है. बीरेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि जिस महिला के पास उन्होंने अपनी बच्ची को पढ़ने के लिए भेजा था. वज महिला एक पालतू कुत्ता को रखी है. उसी कुत्ते को चोट लगने के बाद महिला ने बच्चियों को ब्लेड से काटकर लहूलुहान कर दिया.