1st Bihar Published by: Updated Oct 03, 2021, 3:38:09 PM
- फ़ोटो
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से आ रही है जहां सिंहभूम जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गये। रिक्टर पैमाने पर भूकम्प की तीव्रता 4.1 रही। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक आज दोपहर 2:22 बजे भूकंप के झटके से धरती कांपी।
झारखंड के सिंहभूम के साथ-साथ असम के तेजपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। बताया जा रहा है भूकंप का सेंटर असम का तेजपुर था। हालांकि अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।