Hindi News / news / सनकी पति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर शव को कुएं...

सनकी पति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर शव को कुएं में फेंका, खुद भी किया सुसाइड

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 12, 2019, 10:55:43 AM

सनकी पति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर शव को कुएं में फेंका, खुद भी किया सुसाइड

- फ़ोटो

JHARKHAND : गढ़वा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिले में एक सनकी पति ने पत्नी और दो मासूम की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना जिले के घुरकी थाना इलाके के रक्सी गांव की है. जहां बीती रात सनकी पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया और खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. मृतक की रक्सी निवासी शिवकुमार बैठा, बबीता देवी, तान्या कुमारी और श्रेया कुमारी के रुप में हुई है.