1st Bihar Published by: Updated Mar 24, 2020, 11:47:18 AM
- फ़ोटो
RANCHI: कोरोना वायरस को लेकर राज्यसभा चुनाव को स्थगित कर दिया गया है. कोरोना के संक्रमण को लेकर चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है. चुनाव 26 मार्च को होने वाला था.
कई राज्यों में होने वाला है चुनाव
झारखंड समेत कई राज्यों में राज्यसभा को लेकर चुनाव होने वाला है. कुछ राज्यों में निर्विरोध चुनाव हो चुका है. लेकिन कई राज्यों में सीट से अधिक उम्मीदवार खड़े हैं. जिसके कारण ऐसे राज्यों में चुनाव होने वाला है.
दो सीटें तीन उम्मीदवार
बता दें कि झारखंड में दो सीटे राज्यसभा की खाली हुई है. इसमें जेएमएम ने शिबू सोरेन और कांग्रेस ने शहजादा अनवर और बीजेपी ने दीपक प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है. उम्मीदवार अधिक होने के कारण झारखंड में राज्यसभा का चुनाव कराना है. लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है.