1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 03, 2024, 11:35:42 AM
- फ़ोटो
RANCHI: झारखंड की सियासत से एक दुखद खबर निकलकर सामने आ रही है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा के भाई भीम सिंह मुंडा का निधन हो गया है। भीम सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अर्जुन मुंडा ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है।
अर्जुन मुंडा ने एक्स पर लिखा, “दुःखद समाचार व्यथित मन से बताना पड़ रहा है कि मेरे अभिभावक, मेरे बड़े भाई आदरणीय भीमसेन मुंडा जी अब हमारे बीच में नहीं रहे. यह पीड़ा असहनीय है और उनकी कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता. वे लंबे समय से बीमारी से संघर्ष कर रहे थे और आज प्रातः हम सभी को छोड़कर चले गये. ॐ शांति”
उन्होने आगे बताया कि, “घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित घर से सुबह 11.30 बजे मेरे बड़े भाई आदरणीय भीमसेन मुंडा जी की अंतिम यात्रा स्वर्णरेखा घाट, मानगो के लिए प्रस्थान करेगी”। इस दुखद घटना के बाद मुंडा परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। सुबह से ही उनके घर लोगों का तांता लगा हुआ है।