1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 14, 2024, 7:57:36 PM
- फ़ोटो
PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में जब रेलमंत्री थे तब उन्होंने रेलवे के विकास के लिए कई बड़े काम किये थे। यह बात खुद लालू ने ही बतायी थी। रेल मंत्री रहते अपने किये गये कामों का बखान जब लालू ने किया तब बीजेपी हमलावर हो गयी। अब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने लालू पर निशाना साधा है।
मंगल पांडेय ने कहा है कि लालू झूठ बोलते हैं। अपने कामों को बखान कर वो काले कारनामों और घोटालों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि हकीकत कुछ और ही है। मंगल पांडेय ने यह दावा किया कि पहले यूपी के कार्यकाल में 10 साल में 2.80 लाख करोड़ की ही मदद बिहार को मिली थी।
लेकिन एनडीए की सरकार में छह गुणा ज्यादा मदद की गयी। बिहार को अब तक 14.23 लाख करोड़ की राशि मिल भी चुकी है। मंगल पांडेय ने कहा का लालू रेलवे की उपलब्धियों को अपना बता रहे है वो झूठ बोलते हैं। बिहार और देश की जनता को गुमराह करने के लिए इस तरह की बातें करते हैं।