Hindi News / news / जेपी के निकट सहयोगी रहे मिथिलेश सिंह का निधन, राजकीय सम्मान के साथ...

जेपी के निकट सहयोगी रहे मिथिलेश सिंह का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

1st Bihar Published by: Updated Aug 03, 2021, 8:10:43 PM

जेपी के निकट सहयोगी रहे मिथिलेश सिंह का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

- फ़ोटो

PATNA: जेपी आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक मिथिलेश सिंह का आज पटना में निधन हो गया। मिथिलेश सिंह राज्य के पूर्व मंत्री भी थे। नीतीश सरकार में उन्हें जेपी सेनानी सम्मान समिति के अध्यक्ष भी रहे थे। उनके निधन के बाद राज्य सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कराने की घोषणा की है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिथिलेश सिंह के निधन की खबर मिलते ही उनके परिजनों से बात की। उन्होंने मिथिलेश सिंह के पुत्र विशाल सिंह से टेलीफोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। नीतीश कुमार ने कहा कि जेपी आंदोलन के समय से ही मिथिलेश सिंह से उनका व्यक्तिगत संबंध था। उनके निधन से समाजवाद और राजनीति को गहरी क्षति हुई है। मिथिलेश सिंह के निधन पर लालू यादव औऱ तेजस्वी यादव ने भी शोक जताया है।