Hindi News / news / कक्षा 9-10वीं सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी, 98% टीचर पास

कक्षा 9-10वीं सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी, 98% टीचर पास

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 02, 2024, 9:11:29 PM

कक्षा 9-10वीं सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी, 98% टीचर पास

- फ़ोटो

PATNA: नियोजित शिक्षकों से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। बिहार बोर्ड ने 9वीं और 10वीं कक्षा के लिए ली गई सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। इस परीक्षा को 98 फीसदी शिक्षकों ने पास किया है। उन्हें सफलता हासिल हुई है। 


इस सक्षमता परीक्षा में 20 हजार 842 शिक्षक शामिल हुए थे। जिसमें 20 हजार 354 शिक्षक पास हो गये हैं। बांग्ला और डान्स में 100% अभ्यर्थी पास हुए हैं। यदि आपने भी सक्षमता परीक्षा दिया है तो बिहार बोर्ड के इस वेबसाइट https://www.bsebsakshamta.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।