1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 01, 2024, 8:00:29 PM
- फ़ोटो
PATNA: नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से उतार कर अपना मुरेठा उतारने की कसम खाने वाले सम्राट चौधरी का सीएम बनने का सपना परमानेंटली चकनाचूर हो गया है। लिहाजा करीब 21 महीने बाद वो 2 जुलाई यानि कल अयोध्या जा रहे हैं। वही अपना मुंडन कराकर भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी पगड़ी उतारेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी कल 2 जुलाई को अयोध्या के लिए रवाना होंगे। वहीं 3 जुलाई बुधवार को मुंडन करा अपना मुरेठा भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित करेंगे। सम्राट चौधरी दो दिन तक अयोध्या में रहेंगे। पार्टी के कई नेता भी उनके साथ अयोध्या जा रहे हैं।
बता दें कि सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी से हटाने के बाद अपनी पगड़ी खोलने की कसम तब खायी थी जब बिहार में जेडीयू औऱ राजद की सरकार थी. लेकिन इसी साल की शुरूआत में नीतीश कुमार ने पाला बदला और बीजेपी के साथ चले आये थे. तब ही सम्राट चौधरी से सवाल पूछा गया था कि नीतीश को सीएम की कुर्सी से हटाने के उनके कसम का क्या हुआ. तब सम्राट चौधरी ने कहा था कि वे पार्टी के लिए अपनी कसम तोड़ रहे हैं और भगवान राम के चरणों में अपने बाल और पगड़ी समर्पित कर देंगे.