1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 23, 2024, 11:25:10 AM
- फ़ोटो
DESK: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक क्षण लोगों की जेहन में ऐसा समाया कि पूरा देश राममय हो गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद पूरे देश में दीपोत्सव मनाया गया और आतिशबाजी की गई। पीएम मोदी ने राम मंदिर से जुड़ा एक वीडियो एक्स पर शेयर किया है।
दरअसल, 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही लोगों का पिछले पांच सौ वर्षों का इंतजार खत्म हो गया है। पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के सभी अनुष्ठानों को पूरा किया। प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे देश राममय हो गया। अब पीएम मोदी ने राम मंदिर से जुड़ा एक वीडियो एक्स पर शेयर किया है।
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, '22 जनवरी को हमने अयोध्या में जो देखा, वह आने वाले वर्षों तक हमारी यादों में रहेगा।' पीएम मोदी द्वारा शेयर किए गए तीन मिनट पांच सेकेंड के इस वीडियो में एक एक पल को समेटने की कोशिश की गई है। वीडियों में दिखाया गया है कि कैसे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर लोग भावुक हो गए और लगा कि उनकी सालों की तपस्या पूरी हो गई हो।