Hindi News / news / कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

1st Bihar Published by: RANJAN Updated Jun 11, 2022, 9:04:30 AM

कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

- फ़ोटो

SASARAM: खबर सासाराम की है, जहां नगर थाना क्षेत्र के धान गोला बाजार में एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। आगलगी की इस घटना में लगभग लाखों का नुकसान हुआ है। बता दें कि सरदार परमजीत सिंह की धान गोला में कपड़े और फोल्डिंग खाट की दुकान थी, जो बीती रात धू-धूकर जल गई। 



आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि रात में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चूका था। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में काफी मदद की। इस घटना को लेकर दुकानदार ने बताया कि लोगों ने उन्हें सूचना दी कि बंद दुकान में आग लगी हुई है। भागे-भागे दुकानदार घटनास्थल पर पहुंच गए। 



बड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। लेकिन, जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कई सामान जलकर राख हो चुके थे। अंत में आग तो बुझ गई, लेकिन दुकानदार को काफी नुकसान झेलना पड़ा।