Hindi News / news / कराची में मारा गया CRPF के काफिले पर हमला करने वाला मास्टरमाइंड, पुलवामा...

कराची में मारा गया CRPF के काफिले पर हमला करने वाला मास्टरमाइंड, पुलवामा अटैक में भी था हाथ

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 06, 2023, 2:14:08 PM

कराची में मारा गया CRPF के काफिले पर हमला करने वाला मास्टरमाइंड, पुलवामा अटैक में भी था हाथ

- फ़ोटो

DESK :  पुलवामा अटैक के मास्टरमाइंड और लश्कर ए तैयबा के आतंकी हमजा अदनान की पाकिस्तान के कराची शहर में हत्या हो गई है। इस बात की पुष्टि पाक के एक न्यूज़ वेबसाइट ने की है। इस समाचार वेबसाइट के जरिए यह बताया गया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने पाकिस्तान के कराची शहर में हमजा अदनान उर्फ अदनान अहमद की हत्या कर दी है। 


दरअसल, अदनान अहमद ने भारत में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया था, जिसमें 2016 में पंपोर में सीआरपीएफ कैंप पर हमला प्रमुख है। इस घटना में   सीआरपीएफ के आठ जवान शहीद हुए थे और 22 घायल हुए थे। इस वेबसाइट का दावा है कि पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारी काफी सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने अब बड़ी मछलियों को पकड़ना शुरू कर दिया है। इस वजह से पाकिस्तान में छुपे बैठे आतंकवादियों में डर का माहौल कायम हो गया है।