1st Bihar Published by: 3 Updated Fri, 26 Jul 2019 08:47:25 AM IST
- फ़ोटो
DESK : आज सारे हिंदुस्तानियों के लिए गर्व का दिन है. आज कारगिल पर विजय की 20वीं वर्षगांठ है. ठीक 20 साल पहले आज ही के दिन सरहद पर भारत ने पाकिस्तान के घुसपैठियों को करगिल की पहाड़ियों से खदेड़कर तिरंगा फहराया था. 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में भारत को विजय मिली थी, इस वजह से हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. हालांकि इस जंग में हमने कई बहादुर जवान खोए थे. आज शहीदों के सम्मान में दूर-दूर से लोग द्रास के शहीद स्मारक में पहुंचे हैं. जहां करगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने करगिल दिवस के मौके पर नम आंखों से शहीदों को याद किया. इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ''1999 में कारगिल की पहाडि़यों पर हमारी सशस्त्र सेनाओं के पराक्रम के प्रति राष्ट्र कृतज्ञता प्रकट करता है. हम उन देश की रक्षा करने वाले वीरों के शौर्य को सलाम करते हैं. जो नायक लौट नहीं सके, उनके हमेशा ऋणी रहेंगे. जय हिंद''