Hindi News / news / कर्नाटक में एक ही परिवार के 5 लोगों ने की आत्महत्या, गोली मारकर...

कर्नाटक में एक ही परिवार के 5 लोगों ने की आत्महत्या, गोली मारकर की खुदकुशी

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 16, 2019, 3:30:14 PM

कर्नाटक में एक ही परिवार के 5 लोगों ने की आत्महत्या, गोली मारकर की खुदकुशी

- फ़ोटो

DESK: कर्नाटक में एक परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है. चामराजनगर में गुंडलुपेट के पास परिवार के पांच लोगों ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली. जिससे मौके पर ही पांचों की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. वहीं सुसाइड करने की वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. पुलिस के मुताबिक परिवार की माली हालत और बढ़ते कर्ज का दबाव भी आत्महत्या का कारण हो सकता है. पुलिस ने घटनास्थल से एक बंदूक भी बरामद किया है. बताया जा रहा है कि परिवार पिछले कुछ दिनों से मैसूर स्थित अपने घर से बाहर था. परिवार के सभी सदस्य बांदीपुर के जंगल के पास बसे येलाचेत्ति गांव स्थित एक फार्म हाउस में ठहरे हुए थे. आत्महत्या करने से पहले उन्होंने अपने ड्राइवर को वहां से बाहर भेज दिया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.